World Water Day : जल ही जीवन है, आइए इस विश्व जल दिवस पर लें पानी बचाने का संकल्प

World Water Day : ‘रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून’..जीवन के लिए हवा के बाद सबसे महत्वपूर्ण है पानी। पानी हमारी जिंदगी का आधार है। पीने के अलावा खाना बनाने, नहाने, खेती करने और फैक्ट्रियों को चलाने तक हर चीज़ के लिए पानी चाहिए। लेकिन आज दुनिया में पानी की कमी एक बड़ी समस्या बन रही है। अगर हम इसे नहीं बचाएंगे तो आने वाली पीढ़ियों को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। इसी बात पर ध्यान दिलाने और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘विश्व जल दिवस’ मनाया जाता है।

पानी की बर्बादी रोकना इसलिए जरूरी है क्योंकि धरती पर जितना पानी है, उसका बहुत कम हिस्सा ही हमारे इस्तेमाल के लायक है। बढ़ती आबादी, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन ने जल संकट को और गंभीर बना दिया है। दुनिया की एक बड़ी आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं है। आज का दिन दिवस लोगों को जल संकट और उसके समाधान पर सोचने के लिए प्रेरित करता है।

पानी की उपलब्धता और जलसंकट

धरती का करीब 71% हिस्सा पानी से ढका हुआ है। यानी समुद्र, नदियां, झीलें और ग्लेशियर सब मिलाकर ढेर सारा पानी है। लेकिन इसका 97.5% हिस्सा खारा पानी है जो समुद्रों में है और पीने या रोज़मर्रा के काम के लिए इस्तेमाल नहीं हो सकता। इसका मतलब है कि इंसान के उपयोग के लिए सिर्फ करीब 2.5% साफ पानी ही बचता है। और अफसोस की बात ये है कि हमारी गलतियों जैसे  प्रदूषण, पानी की बर्बादी और जलवायु परिवर्तन के कारण ये कीमती पानी दिनों दिन कम होता जा रहा है। इसीलए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है ताकि जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन की आवश्यकता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

विश्व जल दिवस का महत्व

विश्व जल दिवस हमें याद दिलाता है कि पानी हमारी जिंदगी का सबसे अनमोल तोहफा है। बिना पानी के न प्यास बुझ सकती है, न खेत हरे रह सकते हैं, न पेट भर सकता है, न ही हमारा रोज़ का काम चल सकता है। लेकिन आज दुनिया के कई स्थानों पर जलसंकट एक गंभीर समस्या बन गया है। बढ़ता प्रदूषण, फैक्ट्रियों का गंदा पानी, प्लास्टिक और कचरा नदियों-झीलों में मिल रहा है, जिससे साफ पानी गंदा हो रहा है। ग्लोबल वॉर्मिंग से ग्लेशियर पिघल रहे हैं और बारिश का पैटर्न बिगड़ गया है। कहीं सूखा पड़ रहा है, तो कहीं बाढ़ आ रही है। पानी का ज़्यादा और बेज़ा इस्तेमाल भी एक बड़ी वजह है। कई लोग पानी को बेकार बहाते हैं, जैसे नल खुला छोड़ना या खेती में ज़रूरत से ज़्यादा पानी इस्तेमाल करना। भूजल का दोहन, जंगलों की कटाई भी पानी की कमी के बड़े कारण हैं।

विश्व जल दिवस का इतिहास

विश्व जल दिवस मनाने का विचार 1992 में संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा आयोजित “रियो डी जनेरियो पृथ्वी सम्मेलन” (Earth Summit) में सामने आया। इस सम्मेलन में जल संकट और सतत विकास पर चर्चा हुई और जल संरक्षण के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की गई। इसके बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 22 दिसंबर 1992 को एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें हर साल 22 मार्च को “विश्व जल दिवस”मनाने का निर्णय लिया गया। पहली बार ये दिन 22 मार्च 1993 को मनाया गया था। तब से, हर साल यह दिवस अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाता है।

इस साल की थीम

इस बार 2025 में विश्व जल दिवस की थीम है “ग्लेशियर संरक्षण”। इसका मतलब है कि ग्लेशियर यानी बर्फ के पहाड़ दुनिया भर में साफ पानी को बनाए रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं और हमें इनका संरक्षण करने के हरसंभव प्रयास करने चाहिए। ग्लेशियरहमें पीने का पानी, खेती और नदियों के लिए पानी देते हैं। लेकिन जलवायु परिवर्तन की वजह से ये तेज़ी से पिघल रहे हैं। इन्हें बचाना बहुत ज़रूरी है, वरना आने वाले दिनों में पानी की बड़ी समस्या हो सकती है। पानी हम सबकी जिंदगी है और उसे बचाने की जिम्मेदारी भी साझा है। आइए इस विश्व जल दिवस पर हम मिलकर संकल्प लें की बूंद-बूंद पानी बचाएंगे और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। छोटे-छोटे कदम जैसे नल को ठीक करना, कम पानी इस्तेमाल करना और बारिश का पानी जमा करना जैसे उपाय हमारे कल को सुरक्षित बना सकते हैं।

Tilak News 24

Tilak News 24

We are committed to provide fast and accurate news covering national, international, user interest information, funny news, business news, lifestyle news etc.

Releted Articals

Tilak News 24

MP Weather: 40 डिग्री के पार पहुंचा कई जिलों का तापमान, हीट वेव का अलर्ट जारी, 2 दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

MP Weather: मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपना कहर बरपा रही है। कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा था लेकिन अब गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, धार, खरगोन,

Tilak News 24

टीम इंडिया के सपोर्टिंग स्टाफ, कोच और खिलाड़ियों को कितना मिलता है BCCI से पैसा? क्या जानते हैं आप?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड्स में आता है। बीसीसीआई द्वारा टीम इंडिया के हेड कोच और सपोर्टिंग स्टाफ का वेतन तय किया जाता है। इनकी सैलरी पूरी तरह से इनकी काबिलियत और अनुभव पर निर्भर करती है। दरअसल, मैच में तो सिर्फ खिलाड़ी ही नजर

Tilak News 24

भारत का ये राज्य है यूनिवर्सिटियों का गढ़, बन रहा हर छात्र की पहली पसंद

भारत का हर एक राज्य किसी न किसी महत्व के लिए प्रसिद्ध है। शिक्षा की बात हो या फिर टूरिस्ट स्पोट्र्स की बात करें। भारत में एक से बढ़कर एक घूमने वाली जगह है, जहां सालों भर देश और विदेश के पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। भारत में इन

Tilak News 24

Mandi Bhav 17 April गेहूं, सोयाबीन और चने में बदलाव, देखें आज के ताजा मंडी भाव

हमारे देश में रोज़ाना लाखों चीज़ें एक शहर से दूसरे शहर तक भेजी जाती है। खेतों से ताज़ी फल सब्ज़ियां मंडियों में आती है, फैक्ट्रियों में बना सामान दुकानों तक पहुँचते हैं और फिर वही चीज़ें हम तक पहुँचती है। यह सब बहुत लंबे समय से चला आ रहा है

Tilak News 24

भारत का एक ऐसा शहर जहां जमीन पर नहीं, ऊपर चलती है जिंदगी!

भारत में शहरों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए फ्लाईओवर, हाईवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को जाम की समस्या से तो छुटकारा मिल ही रहा है। इसके साथ ही उनकी यात्रा में लगने वाला समय भी घट गया है। शहरों में

Tilak News 24

अक्षय तृतीया से पहले होगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन, बदल जाएगी 3 राशियों की जिंदगी, हर तरफ से बरसेगी धन-दौलत और बरकत

ज्योतिष में शनि को न्याय और कर्म का ग्रह बताया गया है। यह कुंडली में विराजित एक ऐसे देवता है जो व्यक्ति को उसके कर्मों का फल प्रदान करते हैं। यह ग्रह बहुत धीमी चाल चलता है लेकिन इसका प्रभाव बहुत ज्यादा गहरा होता है। अगर अच्छा प्रभाव मिल जाए