सिर्फ किताबी ज्ञान काफी नहीं! चाणक्य नीति से सीखें व्यावहारिक बुद्धि का महत्व

आजकल के जमाने में हर व्यक्ति पढ़ा लिखा होता है। अपने साथ-साथ वह समाज और देश के विकास में अपना अहम योगदान निभाता है, लेकिन चाणक्य नीति के अनुसार कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो पढ़े लिखे होकर भी मूर्ख कहलाते हैं। धरती पर कई लोग ऐसे भी मौजूद है, जो खुद को समझदार समझते हैं, लेकिन समाज में उन्हें कोई अहमियत नहीं देता। इस वजह से वह पढ़े-लिखे होकर भी मूर्ख का टैग लिए घूमते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि वह व्यक्ति इस बात से अनजान होता है।

चाणक्य नीति में हर एक क्षेत्र के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर रोजगार की बात हो… चाहे राजनीति का क्षेत्र हो या फिर पारिवारिक जीवन की बात हो। हर एक विषय पर नीति बताई गई है।

बुद्धि का सही उपयोग

आचार्य चाणक्य के अनुसार, केवल ज्ञान प्राप्त करना ही जिंदगी का मुख्य लक्ष्य नहीं होता है, बल्कि अपनी पढ़ाई लिखाई का सही जगह पर सही उपयोग करना भी व्यक्ति के लक्षण होते हैं। कुछ लोग पढ़े लिखे होने के बावजूद भी मूर्ख कहलाते हैं, क्योंकि वह सही जगह पर अपनी बुद्धि का सही उपयोग नहीं कर पाते हैं।

अहंकार

चाणक्य नीति के अनुसार, जिन लोगों को ज्ञान का अहंकार होता है कि वह बहुत पढ़ा लिखा है, तो उसका ज्ञान बेकार हो जाता है। ऐसा व्यक्ति समाज में मान-सम्मान नहीं पाता, बल्कि लोग उसकी बातों को अनसुनी कर देते हैं। ऐसे लोगों से कोई बातचीत करना भी पसंद नहीं करता।

व्यावहारिक ज्ञान

चाणक्य नीति के अनुसार, केवल किताबी ज्ञान होना ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि जीवन में व्यावहारिक ज्ञान का भी महत्वपूर्ण रोल होता है। जिस व्यक्ति को सही समय पर अपनी बुद्धि का प्रयोग करना ना आता हो, वैसा व्यक्ति मूर्ख कहलाता है।

अनुशासनहीन

शिक्षा होने के बाद भी लोग अनुशासनहीन हो जाते हैं। ऐसे व्यक्ति का पढ़ा लिखा होना बेकार है। यह लोग अक्सर समाज में मूर्ख कहलाते हैं, क्योंकि चाणक्य नीति के अनुसार शिक्षा केवल किताबें पढ़ने से नहीं आती, बल्कि उन सिद्धांतों को अपने जीवन में उतरना भी पड़ता है। इसके लिए समय का महत्व और लोगों की अहमियत भी समझ नहीं होती है।

ज्ञान का दुरुपयोग

चाणक्य नीति के अनुसार, पढ़े लिखे होने के बाद ज्ञान का दुरुपयोग करने वाला व्यक्ति शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद भी मूर्ख ही कहलाता है, क्योंकि वह समाज के विकास में अहम योगदान देने के बजाय केवल अपने बारे में सोचता है। ऐसा व्यक्ति कभी भी सफल भी नहीं होता।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Tilak News 24

Tilak News 24

We are committed to provide fast and accurate news covering national, international, user interest information, funny news, business news, lifestyle news etc.

Releted Articals

Tilak News 24

MP Weather: 40 डिग्री के पार पहुंचा कई जिलों का तापमान, हीट वेव का अलर्ट जारी, 2 दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

MP Weather: मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपना कहर बरपा रही है। कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा था लेकिन अब गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, धार, खरगोन,

Tilak News 24

टीम इंडिया के सपोर्टिंग स्टाफ, कोच और खिलाड़ियों को कितना मिलता है BCCI से पैसा? क्या जानते हैं आप?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड्स में आता है। बीसीसीआई द्वारा टीम इंडिया के हेड कोच और सपोर्टिंग स्टाफ का वेतन तय किया जाता है। इनकी सैलरी पूरी तरह से इनकी काबिलियत और अनुभव पर निर्भर करती है। दरअसल, मैच में तो सिर्फ खिलाड़ी ही नजर

Tilak News 24

भारत का ये राज्य है यूनिवर्सिटियों का गढ़, बन रहा हर छात्र की पहली पसंद

भारत का हर एक राज्य किसी न किसी महत्व के लिए प्रसिद्ध है। शिक्षा की बात हो या फिर टूरिस्ट स्पोट्र्स की बात करें। भारत में एक से बढ़कर एक घूमने वाली जगह है, जहां सालों भर देश और विदेश के पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। भारत में इन

Tilak News 24

Mandi Bhav 17 April गेहूं, सोयाबीन और चने में बदलाव, देखें आज के ताजा मंडी भाव

हमारे देश में रोज़ाना लाखों चीज़ें एक शहर से दूसरे शहर तक भेजी जाती है। खेतों से ताज़ी फल सब्ज़ियां मंडियों में आती है, फैक्ट्रियों में बना सामान दुकानों तक पहुँचते हैं और फिर वही चीज़ें हम तक पहुँचती है। यह सब बहुत लंबे समय से चला आ रहा है

Tilak News 24

भारत का एक ऐसा शहर जहां जमीन पर नहीं, ऊपर चलती है जिंदगी!

भारत में शहरों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए फ्लाईओवर, हाईवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को जाम की समस्या से तो छुटकारा मिल ही रहा है। इसके साथ ही उनकी यात्रा में लगने वाला समय भी घट गया है। शहरों में

Tilak News 24

अक्षय तृतीया से पहले होगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन, बदल जाएगी 3 राशियों की जिंदगी, हर तरफ से बरसेगी धन-दौलत और बरकत

ज्योतिष में शनि को न्याय और कर्म का ग्रह बताया गया है। यह कुंडली में विराजित एक ऐसे देवता है जो व्यक्ति को उसके कर्मों का फल प्रदान करते हैं। यह ग्रह बहुत धीमी चाल चलता है लेकिन इसका प्रभाव बहुत ज्यादा गहरा होता है। अगर अच्छा प्रभाव मिल जाए