महाकाल मंदिर में धूमधाम से किया गया होलिका दहन, भगवान महाकाल को पंडितों और पुरोहितों ने लगाया रंग-गुलाल

आज देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में होलिका दहन किया गया। वहीं, आज धुलेड़ी के दिन बाबा महाकाल को सुबह 4:00 बजे भस्म आरती से पहले पुजारियों और पुरोहितों ने गुलाल लगाया। इस साल सिर्फ 1 किलो हर्बल गुलाल भगवान को अर्पित किया गया। भगवान महाकाल की आरती के दौरान कलेक्टर नीरज सिंह, आईजी उमेश योगा और प्रशासक प्रथम कौशिक भी मौजूद रहे।

दरअसल, यह दूसरा अवसर था जब साल में भगवान की दिनचर्या बदली गई। पहला अवसर कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा पर होता है, जब ठंड के अनुसार आरती का समय बदल दिया जाता है, जबकि दूसरा अवसर चैत्र कृष्ण प्रतिपदा पर आता है, जब गर्मी के अनुसार आरती का समय तय किया जाता है।

आज से बदल जाएगी भगवान महाकाल की दिनचर्या

अब 15 मार्च से चैत्र कृष्ण प्रतिपदा के साथ भगवान महाकाल की दिनचर्या बदल जाएगी। आज से गर्मी की शुरुआत मानी जाती है, इस वजह से अब भगवान को ठंडे जल से स्नान कराया जाएगा। भगवान को शरद पूर्णिमा तक ठंडे जल से स्नान कराया जाएगा। भगवान की प्रतिदिन होने वाली पांच आरतियों में से तीन आरतियों का समय भी अब बदल जाएगा। इससे पहले, संध्या आरती के बाद भगवान महाकाल को गुलाल लगाया गया। इसके बाद पुजारियों ने नंदी हॉल में होली खेली और भक्तों पर भी रंग उड़ाया। इस दौरान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरा नंदी हॉल महाकाल के नारों से गूंज उठा।

होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया

देश के विभिन्न मंदिरों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान को रंग-गुलाल लगाया गया और इससे पहले होलिका दहन किया गया। महाकाल मंदिर के बाहर कंडों से होलिका बनाई गई थी, जिसका पूजन पुजारियों के परिवार ने किया। इस दौरान आमजन भी उपस्थित रहे। सभी के पूजन के बाद होलिका का दहन किया गया। इंदौर के राजवाड़ा पर भी देवी अहिल्या के वंशजों द्वारा होली का पूजन किया गया और इसके बाद होलिका दहन हुआ। इस दौरान राजवाड़ा पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा, ओंकारेश्वर मंदिर में भी संध्या आरती के बाद होलिका दहन किया गया। ओंकारेश्वर मंदिर में भी कंडों से होलिका बनाई गई थी।

Tilak News 24

Tilak News 24

We are committed to provide fast and accurate news covering national, international, user interest information, funny news, business news, lifestyle news etc.

Releted Articals

Tilak News 24

MP Weather: 40 डिग्री के पार पहुंचा कई जिलों का तापमान, हीट वेव का अलर्ट जारी, 2 दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

MP Weather: मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपना कहर बरपा रही है। कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा था लेकिन अब गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, धार, खरगोन,

Tilak News 24

टीम इंडिया के सपोर्टिंग स्टाफ, कोच और खिलाड़ियों को कितना मिलता है BCCI से पैसा? क्या जानते हैं आप?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड्स में आता है। बीसीसीआई द्वारा टीम इंडिया के हेड कोच और सपोर्टिंग स्टाफ का वेतन तय किया जाता है। इनकी सैलरी पूरी तरह से इनकी काबिलियत और अनुभव पर निर्भर करती है। दरअसल, मैच में तो सिर्फ खिलाड़ी ही नजर

Tilak News 24

भारत का ये राज्य है यूनिवर्सिटियों का गढ़, बन रहा हर छात्र की पहली पसंद

भारत का हर एक राज्य किसी न किसी महत्व के लिए प्रसिद्ध है। शिक्षा की बात हो या फिर टूरिस्ट स्पोट्र्स की बात करें। भारत में एक से बढ़कर एक घूमने वाली जगह है, जहां सालों भर देश और विदेश के पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। भारत में इन

Tilak News 24

Mandi Bhav 17 April गेहूं, सोयाबीन और चने में बदलाव, देखें आज के ताजा मंडी भाव

हमारे देश में रोज़ाना लाखों चीज़ें एक शहर से दूसरे शहर तक भेजी जाती है। खेतों से ताज़ी फल सब्ज़ियां मंडियों में आती है, फैक्ट्रियों में बना सामान दुकानों तक पहुँचते हैं और फिर वही चीज़ें हम तक पहुँचती है। यह सब बहुत लंबे समय से चला आ रहा है

Tilak News 24

भारत का एक ऐसा शहर जहां जमीन पर नहीं, ऊपर चलती है जिंदगी!

भारत में शहरों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए फ्लाईओवर, हाईवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को जाम की समस्या से तो छुटकारा मिल ही रहा है। इसके साथ ही उनकी यात्रा में लगने वाला समय भी घट गया है। शहरों में

Tilak News 24

अक्षय तृतीया से पहले होगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन, बदल जाएगी 3 राशियों की जिंदगी, हर तरफ से बरसेगी धन-दौलत और बरकत

ज्योतिष में शनि को न्याय और कर्म का ग्रह बताया गया है। यह कुंडली में विराजित एक ऐसे देवता है जो व्यक्ति को उसके कर्मों का फल प्रदान करते हैं। यह ग्रह बहुत धीमी चाल चलता है लेकिन इसका प्रभाव बहुत ज्यादा गहरा होता है। अगर अच्छा प्रभाव मिल जाए