भारत की ग्रोथ दुनिया में सबसे तेज, दिसंबर 2025 तक जापान से ज्यादा होगी GDP, विश्व में होगी चौथी

पिछले 10 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था दोगुनी हो चुकी है। भारत की अर्थव्यवस्था ग्रोथ के मामले में दुनिया में सबसे तेज है। इंटरनेशनल मोनेटरी फंड के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10 सालों में भारत की जीडीपी 105% बढ़ी है। मौजूदा समय में देश की जीडीपी 4.3 ट्रिलियन डॉलर हो चुकी है। यदि 2015 की जीडीपी पर नजर डालें, तो यह 2.1 ट्रिलियन डॉलर थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत ने कितनी तेजी से ग्रोथ की है।

अगर भारत की जीडीपी इसी तरह से ग्रोथ में रही, तो 2025 की तीसरी तिमाही तक भारत की जीडीपी जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। फिलहाल, मौजूदा समय में जापान की जीडीपी 4.4 ट्रिलियन डॉलर है, हालांकि अब भारत इससे ज्यादा दूर नहीं है।

भारत पांचवें स्थान पर स्थित

भारत जिस तेजी से ग्रोथ कर रहा है, अगर ऐसी ही तेजी बनी रही तो 2027 तक भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा। मौजूदा समय में जर्मनी की जीडीपी 4.3 ट्रिलियन डॉलर है। इस समय दुनिया की सबसे बड़ी जीडीपी की बात की जाए, तो यह अमेरिका की है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था 30.3 ट्रिलियन डॉलर की है। इसके बाद चीन का नंबर आता है, जो 19.5 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर जर्मनी और चौथे पर जापान है। फिलहाल, भारत पांचवें स्थान पर स्थित है। भारत की ग्रोथ बेहद शानदार है। अगर भारत इसी तरह से अपने ग्रोथ को बनाए रखता है, तो जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

दुनिया की सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली अर्थव्यवस्था

2007 में भारत की जीडीपी 1 ट्रिलियन डॉलर थी, जबकि 2014 में यह 2 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई। वहीं, 2021 में जीडीपी 3 ट्रिलियन डॉलर हो गई, जबकि महज 4 साल में 2025 तक भारत की जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने वाली है। 2032 तक भारत 10 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी को छू सकता है। अगर भारत की रफ्तार इसी ग्रोथ से बनी रही, तो हर 1.5 साल में इकोनॉमी में 1 ट्रिलियन डॉलर का इजाफा होगा। आंकड़ों पर नजर डालें, तो भारत दुनिया की अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ते हुए सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इसमें चीन, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस और यूके शामिल हैं। इनकी तुलना में भारत की जीडीपी तेजी से ग्रोथ कर रही है। कर्ज के मामले में भारत, चीन और अमेरिका से भी मजबूत स्थिति में है।

Tilak News 24

Tilak News 24

We are committed to provide fast and accurate news covering national, international, user interest information, funny news, business news, lifestyle news etc.

Releted Articals

Tilak News 24

MP Weather: 40 डिग्री के पार पहुंचा कई जिलों का तापमान, हीट वेव का अलर्ट जारी, 2 दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

MP Weather: मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपना कहर बरपा रही है। कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा था लेकिन अब गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, धार, खरगोन,

Tilak News 24

टीम इंडिया के सपोर्टिंग स्टाफ, कोच और खिलाड़ियों को कितना मिलता है BCCI से पैसा? क्या जानते हैं आप?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड्स में आता है। बीसीसीआई द्वारा टीम इंडिया के हेड कोच और सपोर्टिंग स्टाफ का वेतन तय किया जाता है। इनकी सैलरी पूरी तरह से इनकी काबिलियत और अनुभव पर निर्भर करती है। दरअसल, मैच में तो सिर्फ खिलाड़ी ही नजर

Tilak News 24

भारत का ये राज्य है यूनिवर्सिटियों का गढ़, बन रहा हर छात्र की पहली पसंद

भारत का हर एक राज्य किसी न किसी महत्व के लिए प्रसिद्ध है। शिक्षा की बात हो या फिर टूरिस्ट स्पोट्र्स की बात करें। भारत में एक से बढ़कर एक घूमने वाली जगह है, जहां सालों भर देश और विदेश के पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। भारत में इन

Tilak News 24

Mandi Bhav 17 April गेहूं, सोयाबीन और चने में बदलाव, देखें आज के ताजा मंडी भाव

हमारे देश में रोज़ाना लाखों चीज़ें एक शहर से दूसरे शहर तक भेजी जाती है। खेतों से ताज़ी फल सब्ज़ियां मंडियों में आती है, फैक्ट्रियों में बना सामान दुकानों तक पहुँचते हैं और फिर वही चीज़ें हम तक पहुँचती है। यह सब बहुत लंबे समय से चला आ रहा है

Tilak News 24

भारत का एक ऐसा शहर जहां जमीन पर नहीं, ऊपर चलती है जिंदगी!

भारत में शहरों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए फ्लाईओवर, हाईवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को जाम की समस्या से तो छुटकारा मिल ही रहा है। इसके साथ ही उनकी यात्रा में लगने वाला समय भी घट गया है। शहरों में

Tilak News 24

अक्षय तृतीया से पहले होगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन, बदल जाएगी 3 राशियों की जिंदगी, हर तरफ से बरसेगी धन-दौलत और बरकत

ज्योतिष में शनि को न्याय और कर्म का ग्रह बताया गया है। यह कुंडली में विराजित एक ऐसे देवता है जो व्यक्ति को उसके कर्मों का फल प्रदान करते हैं। यह ग्रह बहुत धीमी चाल चलता है लेकिन इसका प्रभाव बहुत ज्यादा गहरा होता है। अगर अच्छा प्रभाव मिल जाए