कब है राम नवमी? करें ये एक काम, मिल सकती है शादी की खुशखबरी!

रामनवमी का त्योहार हिन्दू धर्म में बेहद ख़ास माना जाता है। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में देश भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों में इस दिन अलग ही उत्साह नज़र आता है। देश भर के राम मंदिर और हनुमान मंदिर को रंग बिरंगे फूलों, जगमगाती लाइटों, रंगोली और दीपकों से सजाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि नवमी तिथि के दिन राजा दशरथ और माता कौशल्या के घर भगवान राम का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को राम नवमी कहा जाता है।

इस अवसर पर मंदिरों में भव्य आयोजन होते हैं, रामचरितमानस का पाठ किया जाता है, भंडारे का आयोजन भी होता है। ऐसा माना जाता है कि रामनवमी पर राम दरबार की पूजा और राम चरित मानस का पाठ करने से जीवन की परेशानी दूर होती है। ख़ास तौर पर इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय शादी में आ रही रुकावटों को भी ख़त्म कर देते हैं।

रामनवमी तिथि को क्यों माना जाता है शुभ?

अगर आपकी शादी में भी बार बार रुकावट आती है, बात बनते बनते बिगड़ जाती है, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आप ऐसे कौन कौन से उपाय कर सकते हैं जिससे की शादी में आ रही रुकावटें सारी ख़त्म हो जाएगी। इससे पहले हम यह जानेंगे कि साल 2025 में रामनवमी का त्योहार कब मनाया जाएगा, तो चलिए बिना देरी करते हुए जान लेते हैं।

कब है राम नवमी? (Ram Navami 2025)

हिन्दू पंचांग के मुताबिक़, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार नवमी तिथि की शुरुआत 5 अप्रैल को शाम 7:26 पर पर होगी इसका समापन 6 अप्रैल को शाम 7:22 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार राम नवमी का त्योहार 6 अप्रैल को मनाया जाएगा।

शादी में आ रही रुकावटों के लिए

यदि आप के विवाह में बार बार रुकावट आ रही है, तो इस बार राम नवमी के त्योहार का फ़ायदा ज़रूर उठाएँ। इसी दिन शाम के समय भगवान राम और माता सीता को हल्दी, चंदन और कुमकुम अर्पित करना चाहिए। इस उपाय को करने से विवाह में आ रही सारी रुकावटें दूर हो जाती है।

घर में शांति पाने के लिए

अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आपके घर में शांति नहीं है, किसी न किसी बात को लेकर बार बार लड़ाई झगड़े होते रहते हैं, तो ऐसे में आपको इस बार रामनवमी के दिन राम दरबार की पूजा करने के साथ साथ घर के मुख्य द्वार पर कम से कम 11 दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है।

बीमारियों का नाश करने के लिए

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपके परिवार में कोई न कोई बार बार बीमार रहता है। ऐसे में रामनवमी के दिन हनुमान जी की पूजा अवश्य करें। पूजा के दौरान चालीसा का पाठ भी करें, सच्चे मन से भगवान से प्रार्थना करें, ऐसा करने से पुरानी से पुरानी बीमारियां ठीक होने लगती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Tilak News 24

Tilak News 24

We are committed to provide fast and accurate news covering national, international, user interest information, funny news, business news, lifestyle news etc.

Releted Articals

Tilak News 24

MP Weather: 40 डिग्री के पार पहुंचा कई जिलों का तापमान, हीट वेव का अलर्ट जारी, 2 दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

MP Weather: मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपना कहर बरपा रही है। कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा था लेकिन अब गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, धार, खरगोन,

Tilak News 24

टीम इंडिया के सपोर्टिंग स्टाफ, कोच और खिलाड़ियों को कितना मिलता है BCCI से पैसा? क्या जानते हैं आप?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड्स में आता है। बीसीसीआई द्वारा टीम इंडिया के हेड कोच और सपोर्टिंग स्टाफ का वेतन तय किया जाता है। इनकी सैलरी पूरी तरह से इनकी काबिलियत और अनुभव पर निर्भर करती है। दरअसल, मैच में तो सिर्फ खिलाड़ी ही नजर

Tilak News 24

भारत का ये राज्य है यूनिवर्सिटियों का गढ़, बन रहा हर छात्र की पहली पसंद

भारत का हर एक राज्य किसी न किसी महत्व के लिए प्रसिद्ध है। शिक्षा की बात हो या फिर टूरिस्ट स्पोट्र्स की बात करें। भारत में एक से बढ़कर एक घूमने वाली जगह है, जहां सालों भर देश और विदेश के पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। भारत में इन

Tilak News 24

Mandi Bhav 17 April गेहूं, सोयाबीन और चने में बदलाव, देखें आज के ताजा मंडी भाव

हमारे देश में रोज़ाना लाखों चीज़ें एक शहर से दूसरे शहर तक भेजी जाती है। खेतों से ताज़ी फल सब्ज़ियां मंडियों में आती है, फैक्ट्रियों में बना सामान दुकानों तक पहुँचते हैं और फिर वही चीज़ें हम तक पहुँचती है। यह सब बहुत लंबे समय से चला आ रहा है

Tilak News 24

भारत का एक ऐसा शहर जहां जमीन पर नहीं, ऊपर चलती है जिंदगी!

भारत में शहरों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए फ्लाईओवर, हाईवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को जाम की समस्या से तो छुटकारा मिल ही रहा है। इसके साथ ही उनकी यात्रा में लगने वाला समय भी घट गया है। शहरों में

Tilak News 24

अक्षय तृतीया से पहले होगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन, बदल जाएगी 3 राशियों की जिंदगी, हर तरफ से बरसेगी धन-दौलत और बरकत

ज्योतिष में शनि को न्याय और कर्म का ग्रह बताया गया है। यह कुंडली में विराजित एक ऐसे देवता है जो व्यक्ति को उसके कर्मों का फल प्रदान करते हैं। यह ग्रह बहुत धीमी चाल चलता है लेकिन इसका प्रभाव बहुत ज्यादा गहरा होता है। अगर अच्छा प्रभाव मिल जाए